अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत, जमकर हुआ हंगामा

अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत, जमकर हुआ हंगामा

July 10, 2023 Off By NN Express

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित साइड पर अज्ञात वाहन ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िए की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने पर कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

गंगाजल लेकर लौट रहे थे कांवड़ि‍ए

मामला रविवार की रात करीब 12 बजे के आसपास का है। मुरादाबाद के बलदेवपुरी निवासी 40 वर्षीय सुरेश प्रजापति अपने साथी के साथ बाइक से बने ठेलीनुमा जुगाड़ वाहन पर सवार होकर ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। गजरौला में हाईवे रिसोर्ट होटल के सामने पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे सुरेश गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य कांवडिए भी रुक गए। उन्होंने पुलिस की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इलाज के दौरान मौत

काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर कांवड़ियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे की दूसरी साइड पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर जाम लगा दिया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िए को अपनी गाड़ी से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सुरेश ने दम तोड़ दिया। इस प्रकरण का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इसमें कांवड़िए जाम लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।