Munaadi Big Breaking : जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, गांव से दूर जाकर का लिया जहर और दे दी अपनी जान, कारण जानकर आप रह जायेंगे हैरान ….

Munaadi Big Breaking : जंगल में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, गांव से दूर जाकर का लिया जहर और दे दी अपनी जान, कारण जानकर आप रह जायेंगे हैरान ….

July 8, 2023 Off By NN Express

रायगढ़ मुनादी।। जंगल मे प्रेमी जोड़े के द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जोबी चौकी क्षेत्र से करीब 8 किलोमीटर दूर गांव  डोमनारा और तुमिडीह के जंगल मे बुधवार की सुबह 5 से 6 बजे के बीच डोमनारा के रहने वाले चंद्रशेखर राठिया 22 साल एवं जमुना राठिया 22 साल की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों ही बीएससी फाइनल ईयर के छात्र थे।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ सालों से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छात्र एक ही जाति के होने की वजह से उन्होंने अपने रिश्ते की बात घर मे बताई। जिसके बाद चंद्रशेखर के परिजनो ने जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात करने पहुँचे। लेकिन लड़की के घरवालों ने हाल फिलहाल में घर मे हुई शादी का हवाला देते हुए कुछ दिनों बाद इस मामले में चर्चा करने की बात कही गई। जिसके बाद प्रेमी जोड़े को लगा कि  उनके परिजन दोनों के इस रिश्ते के खिलाफ हो गए हैं। और फिर दोनों ने साथ में मरने की योजना बनाई। 

दोनों की योजना अनुसार दोनों ही अपने अपने घर से रात 3 बजे निकले और घर से दूर डोमनारा और तुमिडीह के जंगल मे कीटनाशक दवा का सेवन कर दोनों ने जान दे दी।  बुधवार की सुबह जमुना भाई   दिशा मैदान करने अपने मित्रों के साथ जंगल तरफ गया था उसी ने दोनों के शव को देख कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस में दी। घटना कि जानकारी मिलते ही जोबी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।