दशहरा मेला देखने के लिए दिल्ली की इन जगहोंं पर घूमने जाएं, लाइट शो, स्ट्रीट फूड, हाइटेक रामलीला सब मिलेगा यहां

दशहरा मेला देखने के लिए दिल्ली की इन जगहोंं पर घूमने जाएं, लाइट शो, स्ट्रीट फूड, हाइटेक रामलीला सब मिलेगा यहां

October 5, 2022 Off By NN Express

दशहरा मेला का नाम सुनते सभी लोगों के मन में बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। 80 और 90 के दशक में लगने वाले दशहरे मेले थोड़े अलग होते थे। तब हर एक छोटी-चीज की वैल्यू अलग थी। इस दौर में कई नई-नई चीजें मार्केट में आ रही थीं, जिन्हें देखकर बच्चे और बड़े दोनों ही एक्साइडेटेड होते थे। अब हाईटेक हो चुकी दुनिया में मेले की परिभाषा भी बदल गई है लेकिन कहते हैं न कि कोई चीज कितनी भी क्यों न बदल जाए, लेकिन उसके लिए हमारे मन में वैसी ही यादें रहती हैं, जो हम अनुभव कर चुके हैं। रामलीला में अब हाइटेक तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है लेकिन रामलीला मंचन का महत्व अब भी कम नहीं हुआ है। इसी तरह दशहरा मेला भी आपको कई नए रंगों के साथ अपनी ओर खींचता ही है। फिर वक्त के साथ आपको भी बदलना पड़ता ही है। खैर, अगर आप अगर दिल्ली या इसके आसपास के शहरों में रहते हैं, तो इन जगहों पर दशहरे का मेला देखने जा सकते हैं। 

नेताजी सुभाष प्लेस ग्राउंड, पीतमपुरा
नेताजी सुभाष प्लेस ग्राउंड, पीतमपुरा में भव्य दशहरा मेला देखने बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं। आप अगर अगर नॉर्थ दिल्ली में रहते हैं, तो फिर यह जगह आपको बहुत पास पड़ेगी। यहां कई तरह के झूले और फन शो देखकर बच्चों को बड़ा मजा आएगा। आप म्यूजिकल और लाइट शो के साथ रावण दहन भी देख सकते हैं। यहां स्ट्रीट फूड की काफी वैरायटी भी आपको मिल जाएंगी।


द्वारका ग्राउंड  
साउथ-वेस्ट दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए द्वारका ग्राउंड सबसे बढ़िया ऑप्शन है। यहां आपको कई तरह के शो भी देखने को मिलेंगे। यहां आपको मेले जैसा ही फील होगा। जहां लोकल वेंडर के साथ हर जेब के लिए खरीददारी के ऑप्शन मौजूद हैं। राम दरबार और रावण के भेष में परेड यहां का खास अट्रैक्शन है। 

लालकिला मैदान, नई दिल्ली
रावण दहन की यात्रा के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। विजयादशमी के दिन यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। यहां कई सेलिब्रिटी और नेता भी शिरकत करने आते हैं इसलिए  इस जगह पर भीड़ ज्यादा होती है। 


रामलीला मैदान, अजमेरी गेट 
नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट दिल्ली वालों के लिए यह जगह बहुत खास है लेकिन फिर भी यहां आना सभी के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। खासतौर पर अगर आप भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर भागते हैं, तो यहां आने से बचें। आप अकेले दोस्तों के साथ यहां आ सकते हैं लेकिन फैमिली या छोटे बच्चों के साथ यहां आने की प्लानिंग आपका मूड ऑफ कर सकती है। 

रामलीला मैदान जनकपुरी 
वेस्ट दिल्ली वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको बहुत से स्पेशल शोज देखने को मिलेंगे। रावण के विशाल पुतले के दहन के साथ यहां कुंभकर्ण और मेघनाद पुतलों को भी जलाया जा सकता है। स्ट्रीट फूड का मजा लेने के लिए भी यहां फैमिली के साथ जरूर जाएं। 


रामलीला मैदान, सदर बाजार, दिल्ली कैंट
सदर के आसपास के एरिया में आम दिनों में ही इतनी भीड़ होती है, तो विजयादशमी के दिन तो यहां और भी ज्यादा भीड़ होना लाजिमी है। आप यहां पर रावण दहन के साथ कई बेहतरीन शो का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आसपास की माकेट्स भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। 


-इसके अलावा दिल्ली में हर जगह पर लोकल मेला लगता ही है। आपके घर के आसपास आपको कई  छोटे-छोटे दशहरे मेले मिल जाएंगे। आप आसपास की जगहों पर भी घूम सकते हैं।