Shanivar ke Upay: शनिवार के दिन इन कामों को करना माना जाता है अशुभ, रुष्ट हो जाते हैं शनि देव

Shanivar ke Upay: शनिवार के दिन इन कामों को करना माना जाता है अशुभ, रुष्ट हो जाते हैं शनि देव

July 8, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली । Shanivar ke Upay: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव व्यक्ति को अच्छे कर्म का अच्छा फल देते हैं वहीं बुरे कर्म के लिए दंड भी देते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनि महाराज को समर्पित है। इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही है। इन्हें करने पर शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं इसलिए इन बातों का ध्यान रखें।

न करें इन चीजों का सेवन

हिंदू धर्म में सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में भूलकर भी शनिवार के दिन मांसाहारी भोजन और शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं जिससे आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

न खरीदे ये चीजें

शनिवार के दिन शनि देव से संबंधित चीजों को भी खरीदने की मनाही है। इसमें लोहे का सामान, सरसों का तेल, उड़द की दाल, कोयला, नमक और  काले रंग का कपड़ा आदि शामिल है। इन चीजों को शनिवार के दिन न खरीदें। हालांकि, इस दिन सरसों का तेल और उड़द की दाल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं शनिवार के दिन काले रंग का कपड़ा पहनना भी शुभ माना गया है।

न करें इनका अपमान

वैसे तो किसी भी दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन शनिवार के दिन किसी भी गरीब, मेहतर, अंधे, अपंग और किसी मजबूर महिला का किसी भी तरह से अपमान ना करें। वरना आपको शनिदेव की क्रूर दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।