Breakup के बाद प्रेम‍िका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जेल से जमानत पर छूटे युवक ने दे दी जान….

Breakup के बाद प्रेम‍िका ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जेल से जमानत पर छूटे युवक ने दे दी जान….

July 7, 2023 Off By NN Express

घोसियारी (सिद्धार्थनगर)। दुष्कर्म के आरोपी ने गुरुवार की रात खेसरहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सरैनिया के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक सिंह ने बताया क‍ि मृतक के पिता की तहरीर में किसी पर आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकअप के बाद प्रेम‍िका ने लगाया था दुष्‍कर्म का आरोप   

बस्ती जनपद के थाना वाल्टरगंज स्थित गांव पड़िया निवासी अत्री पटेल का युवती से प्रेम-प्रसंग था। एक वर्ष पूर्व कुछ बात बिगड़ी तो युवती ने युवक पर  दुष्‍कर्म का आरोप लगा दिया। इस मामले में पटेल को जेल जाना पड़ा। दो माह पूर्व वह जेल से जमानत पर छूटा था। इसके बाद से गांव छोड़ खेसरहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सरैनिया में अपने रिश्तेदार सुग्रीम चौधरी के घर आकर रहने लगा।  

बाग में आम के पेड़ से लटका म‍िला शव

सुग्रीम के मुताबिक, वह हमेशा गुमसुम रहते थे। सुग्रीम ने बताया क‍ि पटेल शाम को साइकिल लेकर घोसियारी बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे। रात नौ बजे तक जब घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोज शुरू हुई। फोन से रिश्तेदारों से पूछा गया। किसी ने अपने घर आने की बात नहीं कही।

इसी दौरान सूचना मिली की पटेल का शव बाग में आम के पेड़ से लटका पड़ा है। रात में पहुंचे मृतक के पिता चंद्रिका चौधरी ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह घर के बाहर नहीं निकलता था और मानसिक तनाव का शिकार हो गया था। इस कारण उसे रिश्तेदारी में भेज दिया था। वह चंद्रिका के चार बेटों में सबसे छोटा था।