ब्रेकिंग न्यूज : सीजन का पहला डेंगू का मरीज, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज : सीजन का पहला डेंगू का मरीज, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

July 7, 2023 Off By NN Express

गाजियाबाद । बारिश के बाद संक्रमक रोग फैलने का खतरा शुरू हो गया है। शुक्रवार को गाजियाबाद में इस सीजन का पहला डेंगू का मरीज मिला है। रोगी में डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीज को शंकरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इस बारे में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज पहली से ही गंभीर रोगों से ग्रसित है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। साथ ही आसपास के इलाके में सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।