एक बार फिर Vande Bharat पर हुआ पथराव, ट्रेन का सी-4 डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त

एक बार फिर Vande Bharat पर हुआ पथराव, ट्रेन का सी-4 डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त

July 6, 2023 Off By NN Express

बेंगलुरू। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्नाटक में एक बार फिर वंदे भारत पर पत्थरबाजी की गई। भारतीय रेलवे की ओर से खुद इसकी जानकारी दी गई है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 20661 पर सुबह 8.40 बजे पत्थर फेंके गए।

यह घटना कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद और कर्नाटक में कदुर-बिरूर खंड के बीच हुई। पथराव करने वालों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेलवे का कहना है कि इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

 रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने से ट्रेन का सी-4 डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया। यह गनीमत रही कि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।

इसी साल फरवरी में बेंगलुरु में उपद्रवियों ने मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया था। इस पथराव में ट्रेन की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। हालांकि, किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। यह घटना कृष्णराजपुर और बेंगलुरु कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के बीच घटित हुई।