Breaking News : मामूली विवाद के चलते पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, फिर सनकी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान…. 

Breaking News : मामूली विवाद के चलते पत्नी और 3 बच्चों की हत्या, फिर सनकी पति ने फांसी लगाकर दे दी जान…. 

July 5, 2023 Off By NN Express

उत्तर प्रदेश  I UP के जौनपुर में मामूली विवाद के चलते  एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी है, इसके बाद खुद की भी जान दे दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव की है। यहां नागेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी राधिका और तीन बच्चे (बड़ी बेटी निकिता, बेटा आदर्श और 3 साल की बेटी आयुषी) रहते थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह किसी बात पर दंपति के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नागेश ने अपना होश खो दिया। नागेश ने लोहे की रॉड से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमलाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने एक-एक करके अपने तीनों को भी मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को कमरे में बैड पर पति और तीनों बच्चों के शव पड़े हुए मिले। वहीं पति नागेश का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।