Dussehra 2022: दशहरे के दिन करें ये खास उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर

Dussehra 2022: दशहरे के दिन करें ये खास उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर

October 5, 2022 Off By NN Express

हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय त्योहार के रूप में जाना जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। इस साल दशहरे का त्योहार 5 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरे के दिन श्री राम ने लंकापति रावण के साथ उसके सभी अत्याचारों और पापों का भी अंत कर दिया था। हर साल दशहरे के दिन जगह -जगह रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ का दहन किया जाता है। हर साल दशहरे के दिन लोग सिर्फ रावण का पुतला ही नहीं चलाते बल्कि भीतर मौजूद बुराई ,झूठ और पापों का भी अंत करते हैं।

– किसी भी कार्य को यदि शुभ मुहूर्त में किया जाए तो उसके परिणाम बहुत फलदायी साबित होते हैं। विजयदशमी का शुभ मुहूर्त 4 अक्टूबर दोपहर 2:00 बजकर 20 मिनट से प्रारम्भ हो रहा है, जो 5 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे समाप्त हो जाएगा।

– विजयदशमी के दिन यह खास उपाय करने से जीवन में सुख समृद्धि और परिवार में शांति आती है।

– बिजनेस में तरक्की के लिए नारियल को दशहरे के दिन दशहरे के दिन नारियल को पीले कपड़े में लपेटकर एक जोड़ी जनेऊ  और पान के पत्ते के साथ प्रभु श्रीराम के मंदिर में रखने से बिजनेस में सड़क काफी तरक्की होती है।

– दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने से पूरा साल खुशहाल बीतता है।

– दशहरे के दिन शमी के पौधे की पूजा शमी के पौधे में सरसों के तेल का दीपक जलाने के साथ ही साथ उसकी पूजा करने से घर में उन्नति बनी रहती है।

– दशहरे के दिन शस्त्र पूजा करने का विशेष महत्व है माना जाता है कि श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले शस्त्रों की पूजा की थी।

– दशहरे के दिन मीठी बूंदी के साथ पान का पत्ता बजरंगी बली को अर्पित करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। विजयादशमी के दिन पान खाना बेहद शुभ माना जाता है।