Breaking News :  पानी भरने से गिरा मकान की छत का प्लास्टर, तीन लोग घायल….

Breaking News : पानी भरने से गिरा मकान की छत का प्लास्टर, तीन लोग घायल….

July 2, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली । बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में मकान की छत का प्लास्टर गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया है। अस्पताल में सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिवार के लोगों ने बताया कि रात के समय वह सो रहे थे। इस दौरान छत का लेंटर गिर गया। मौके पर जाकर देखा गया कि मकान का प्लास्टर इसलिए गिरा, क्योंकि छत पर पानी भरा हुआ था।