BIG BREAKING : दीवार ढहने से पांच बच्चों की मौत, 5 घायल….

BIG BREAKING : दीवार ढहने से पांच बच्चों की मौत, 5 घायल….

June 30, 2023 Off By NN Express

गुजरात के हालोल में बड़ा हादसा हुआ हैएक फैक्ट्री की दीवार गिरने से उसमें दबकर चार बच्चों की मौत हो गई हैपंचमहल जिले के हलोल में गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद ये हादसा हुआ हैएजेंसी के मुताबिक, फैक्ट्री की दीवार एक तंबू में गिर गए थीतंबू में बच्चे ठहरे हुए थेसभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम है

दो बच्चों समेत पांच लोग घायल

इस हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी हैं। जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें चिरिराम डामोर (5), अभिषेक भूरिया (4), गुनगुन भूरिया (2) और मुस्कान भूरिया (5) शामिल हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

READ MORE : EOW ACTION : इस मामले में पंचायत विभाग के अधिकारी गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने एक होटल से देर रात पकड़ा, पढ़िए पूरा मामला….

पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में प्रभावित परिवार मध्य प्रदेश से यहां काम करने आया था। उन्होंने बताया कि चंद्रपुरा गांव में स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री के पास मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने दीवार से सटाकर तंबू लगाया हुआ था। बारिश तेज होने के कारण फैक्ट्री की दीवार तंबू के ऊपर गिर गई

घायलों में एक की हालत गंभीर

दीवार के मलबे में कई लोग दब गए। लिहाजा इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल पीड़ितों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को वडोदरा के अस्पताल के लिए ट्रांसफर किया गया है

मामले में जिला पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) हिमांशु सोलंकी ने प्रतिक्रिया सामने आई है। डीएसपी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लगातार भारी बारिश के चलते फैक्ट्री की दीवार ढह गई।