Superfoods For Kidney: किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

Superfoods For Kidney: किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

June 29, 2023 Off By NN Express

Superfoods For Kidney: शरीर के सभी अंगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। अगर शरीर के किसी भी अंग में कोई समस्या होती है, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इन्हीं जरूरी अंगों में शामिल है किडनी। यह शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। किडनी शरीर में पोषक तत्वों को संरक्षित रखतेी है और खराब चीज़ों को बाहर निकालती है।

यह शरीर के लिए फिल्टर के रूप में काम करती है। इसके अलावा यह लाल रक्त कोशिका को बढ़ाने वाले हार्मोन को भी बनाने में मदद करती है। अगर आप किडनी को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो यहां आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको खाना चाहिए।

प्याज

जिन लोगों को कि़डनी की समस्या है, उनके लिए प्याज काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोस्टाग्लैंडीन नामक तत्व पाया जाता है, जो खून में मौजूद चिपचिपाहट को कम करता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। ।

अंडे की सफेदी

अंडे की सफेदी में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो किडनी को स्वस्थ रखता है। डायलिसिस के रोगियों के लिए भी अंडे फायदेमंद हो सकते हैं। ये प्रोटीन की पूर्ति करते हैं।

लहसुन

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। यह भोजन में स्वाद जोड़ने के साथ-साथ शरीर में पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है।

पत्ता गोभी खाएं

पत्ता गोभी में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें फाइबर, विटामिन-के और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप किडनी को स्व्स्थ रखना चाहते हैं, तो पतागोभी को सब्जी और सलाद के रूप में खा सकते हैं।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए खाना पकाते समय कोई अन्य तेल डालने की बजाय ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।