CG BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 2 की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

CG BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 2 की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

June 28, 2023 Off By NN Express

मनेंद्रगढ़, 28 जून मानसून के शुरू होते ही आकाशीय बिजली गिरने खबर सामने आने लगी है। ऐसा जी एक मामला मनेंद्रगढ़ से आया है। मानसून के इसी सीजन में वज्रपात से अब तक 10 से ज्यादा लोग की मौत हो चुकी है। मनेंद्रगढ़ में देर शाम हुई एक ऐसी ही घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की जान गयी है। मृतक का नाम जयपाल बेनवंश और गणेश मौर्य है। जानकारी के मुताबिक घटना मनेंद्रगढ़ के भरतपुर व लरकोड़ा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर शाम अचानक से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी।

तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात में आकाशीय बिजली तीन लोगों पर गिर गयी। घटना में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गये, जिसमें से दो की मौत मौके पर ही हो गयी, वहीं एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम जयपाल बेनवंश और गणेश मौर्य है, जबकि घायल का नाम जियावन यादव है।