दहेज के लिए पति ने की थी पत्नी की हत्या, फरार आरोपित गिरफ्तार

दहेज के लिए पति ने की थी पत्नी की हत्या, फरार आरोपित गिरफ्तार

October 4, 2022 Off By NN Express

लखनऊ, 04 अक्टूबर । चिनहट थाना क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या में फरार पति को गिरफ्तार किया है। चिनहट थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि विनोद कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी कृष्ण कुमार यादव के साथ की थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज लिए पुत्री का प्रताड़ित किया करते थे। एक अक्टूबर की रात्रि को दहेज की खातिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित बस्ती जनपद के ग्रामी ओरीजोत निवासी कृष्णा कुमार यादव को सोमवार दोपहर हिमसिटी पार्ट-2 मटियारी से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।