गर्भवती महिला की अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप…..

गर्भवती महिला की अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप…..

June 24, 2023 Off By NN Express

शाहजहांपुर I गर्भवती महिला की शनिवार दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत करने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया।

मिर्जापुर क्षेत्र के गंगानगर निवासी मुन्ना की पत्नी रोली को शनिवार सुबह करीब आठ बजे प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 12 बजे रोली की मौत हो गई।

स्वजन ने गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। रोली के तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परिजन अगर मृत महिला का पोस्टमार्टम कराते हैं तो प्रकरण जांच कराकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।