घर में अकेली किशोरी के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

घर में अकेली किशोरी के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

June 21, 2023 Off By NN Express

पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में 15 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। किशोरी की हत्या करने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को सलगापाड़ा डैम के निकट एक पेड़ में लटका दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के कपड़े में खून के धब्बे लगे हुए हैं। किशोरी के साथ दरिंदगी और हत्या के इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

किशोरी के परिवार ने बताया कि मंगलवार को किशोरी घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गए हुए थे। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की का शव पेड़ में लटक रहा है। किशोरी गमछे से बने एक फंदे से लटक रही थी। थाना प्रभारी अभिषेक राय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की।

बेटी के साथ हुई इस हैवानियत के बारे पता चलने पर उसके स्वजन भी शादी समारोह से वापस लौट घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति में शव को पकड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल से कुछ राज खुल सकता है। इधर, किशोरी के परिवार ने अबतक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है, जिसके कारण एफआईआर में  देरी हो रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज हो सकती है। पुलिस इस केस के हर एक पहलू की जांच करने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करेगी।