पिता की हत्या: इस वजह से बेटी ने उतारा मौत के घाट…

पिता की हत्या: इस वजह से बेटी ने उतारा मौत के घाट…

June 20, 2023 Off By NN Express

रायपुर 20 जून  रायपुर के समीप तिल्दा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक हुबलाल भारती (55 वर्ष) का लहूलूहान शव खाट पर पड़ा मिला। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिता अपनी बेटी को बुरी नजर से देखता था। पिता की ये हरकत बेटी को रास नहीं आई। इस बीच विवाद हुआ और गुस्से में युवती ने पिता की हत्या कर दी है। पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। मृतक हुबलाल ग्राम बिलाडी में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार की सुबह जब उसके परिजन घर पहुंचे तो देखा कि, खाट पर उसका शव पड़ा हुआ है। शव पर चोट के निशान भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पता चला कि मृतक की बेटी ने ही अपने पिता की हत्या की है। घर से पुलिस ने खुन सना डंडा भी बरामद किया। इसके बाद आरोपी बेटी कल्पना भारती (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवती ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

बताया जा रहा है कि, मृतक की 9 बेटियां और एक बेटा है। कल्पना तीसरे नंबर की बेटी है। कोरोना के दौरान उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद से ही पिता उनको बुरी नजर से देख रहा था। हत्या के पीछे यह बड़ी संभावना भी जताई जा रही है।