राज्यपाल विश्वभूषण ने निभाई छेरा-पहरा की रस्म

राज्यपाल विश्वभूषण ने निभाई छेरा-पहरा की रस्म

June 20, 2023 Off By NN Express

रायपुर 20 जून । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंगलवार को गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित जगन्नाथ महाप्रभु के रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे।