शाहिद कपूर-कृति सैनन की फिल्म ,7 दिसंबर को रिलीज होगी

शाहिद कपूर-कृति सैनन की फिल्म ,7 दिसंबर को रिलीज होगी

June 19, 2023 Off By NN Express

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी वाली फिल्म 07 दिसंबर को रिलीज होगी। शाहिद कपूर और कृति सैनन स्टारर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की। जियो स्टूडियोज ने लिखा,

अपने कैलेंडर में इस नामुमकिन लव स्टोरी की डेट मार्क कर लिए, जोकि 07 दिसंबर 2023 है। कृति सेनन- शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म जियो स्टूडियोज दिनेश विजन संग मिलकर ला रहा है।शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस अनटाइटल फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह कर रहे हैं।