CG BREAKING : गांजा तस्कर को 10 साल की कैद….

CG BREAKING : गांजा तस्कर को 10 साल की कैद….

June 19, 2023 Off By NN Express

रायपुर, 19 जून । रायपुर की एक अदालत ने आरोपी को 2019 में गांजा की तस्करी के आरोप में 10 साल की जेल की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक विनोद भारत ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस अधिनियम) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी को गांजा तस्करी का दोषी पाया।

उल्लेखनीय है कि रेलवे पुलिस ने 1 नवंबर 2019 कोआरोपी  महेन्द्र कुशवाहा (20) को रायपुर रेलवे स्टेशन से 28 किलो गंजे के साथ बिलासपुर जाते समय गिरफ्तार किया था।