एकता जन विकास समिति ने होनहार बच्चों को सम्मानित किया

एकता जन विकास समिति ने होनहार बच्चों को सम्मानित किया

June 18, 2023 Off By NN Express

रायपुर 18 जून  एकता जन विकास समिति जो कि पंजीकृत संस्था है, जो समाज में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए 17 जून को समाज के होनहार बच्चो को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान-समारोह आयोजित किया गया।

जिन छात्र-छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं की कक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया, उनका सम्मान किया गया। क्रायक्रम में मोहम्मद बिलाल, शिफा जहरा, समर अब्बास, अता जहरा, अहमद, तहुरा जमानी हैदरी, हमजा असगर, समीना रोबाब, मो. जवाद, इरफान रजा का सम्मान हुआ।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौलाना हसन अब्बास, हाजी रज़ा हैदरी, इब्ने हसन, हाजी अकबर अली, शमीमुल हसन, हाजी जुल्फिकार हैदरी उपस्थित थे। समिति के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। प्रोग्राम में उपस्थित सभी विशेष अतिथियों द्वारा 10वीं और 12वीं के होनहार छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष हैदर अली एवं कोषाध्यक्ष मो. इकतेदार हैदरी द्वारा समिति के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला गया। मंच का संचालन जिवेकार हैदरी द्वारा किया गया। एकता जन विकास समिति के सभी सदस्य मोहम्मद जहीर, गौहर अली, हैदर अली, अम्मार हैदर, अजादार हुसैन, सारिक हैदरी, आदिल असगर, रिजवान हैदर, साहिल हुसैन, मोहम्मद सरोश, एजाज हुसैन, मोहम्मद नवाजिश, मो. अफजाल, शाहनवाज़ हुसैनी, मोहम्मद शबीब उपस्थित थे।