KORBA BREAKING : डिवाइडर से जा टकराई एंबुलेंस, 2 लोग घायल…..

KORBA BREAKING : डिवाइडर से जा टकराई एंबुलेंस, 2 लोग घायल…..

June 17, 2023 Off By NN Express

कोरबा 17 जून I जिला से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मरीज को छोड़कर लौट रही एक एंबुलेंस की डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार चालक सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना पाकर पहुंची 112 की टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी इलाज जारी है। यह पूरी घटना ग्राम मडई, थाना बांगो की है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 6.35 बजे 112 के सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रोड एक्सीडेंट की सूचना पर बांगो कोरबा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर कॉलर के बताए पते ग्राम-मडई पहुंची। यहां एक मिनी एंबुलेंस क्रमांक CG.15.DT.5382 का चालक जो बिलासपुर से मरीज छोड़कर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, उसी दौरान चालक को अचानक जबकि आने के कारण वाहन रोड किनारे डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में चालक सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज जारी है। फिलहाल इस घटना की सूचना थाना प्रभारी बांगो को दे दी गई है। घायल वाहन चालक संतोष सिंह पिता भरत सिंह उम्र 36 वर्ष व एक अन्य युवक मोहम्मद अंसार पिता मोहम्मद अबदार उम्र 38 वर्ष के रूप में पहचान हुई है।