Gold Silver Prices : सोने व चांदी के भाव में गिरावट जारी

Gold Silver Prices : सोने व चांदी के भाव में गिरावट जारी

June 16, 2023 Off By NN Express

दिल्ली I अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि सोने व चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में उछाल आने से ऐसा हुआ है।  

सराफा बाजार में शुक्रवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,250 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 59,060 रुपए तय की गयी हैं।  चांदी प्रति किलो 77,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

 सराफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशनके अनुसार, सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गयी हैं।  प्रति किलो चांदी के दर में आज 1000 रुपए की गिरावट देखी गयी है। आज चांदी प्रति किलो 77,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 78,500 रुपए की दर से बिक्री की गई है।

वहीं 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में आज करीब 150 रुपए की गिरावट देखी जा रही है।  22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,400 रुपए बिका।  आज इसकी कीमत 56,250 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 150 रुपए की गिरावट देखी गयी है। वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,220 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 59,060 रुपए तय की गयी है यानी भाव में 160 रुपए की गिरावट देखी गयी है।