रिश्तों का कत्ल: नाजायज रिश्ते का विरोध करना पति को पड़ा भारी, गई जान

रिश्तों का कत्ल: नाजायज रिश्ते का विरोध करना पति को पड़ा भारी, गई जान

June 16, 2023 Off By NN Express

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आशिया और उसके प्रेमी सुहैल ने 6 जून को सागर की हत्या कर शव को पहले सेप्टिक टैंक में डाल दिया। उसके बाद शव वहां से निकालकर निर्माणाधीन मकान में 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। एएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने सागर की हत्या की, क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ था।

पुलिस ने कहा कि आशिया के एक साल पहले अपने पति के भाई सुहैल के साथ संबंध विकसित हुए और उसके पति ने इसका कड़ा विरोध किया था। एएसपी ने कहा कि आरोपी आशिया और उसके देवर यानी प्रेमी सुहैल के खिलाफ पुरकाजी थाना में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे जांच की जा रही है।