कुत्ता दिलाने का झांसा देकर किशोरी से  दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार,

कुत्ता दिलाने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार,

June 15, 2023 Off By NN Express

शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली किशोरी को युवक कुत्ता दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित उसे वापस छोड़ कर भाग गया। स्वजन को पता लगने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शहर थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित शहर के बड़ा तालाब का रहने वाला विजय शर्मा है।

पुलिस के अनुसार शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बड़ा तालाब निवासी विजय शर्मा का उनके घर पर आना-जाना था। उनकी 14 वर्षीय छोटी बेटी 13 जून को घर पर अकेली थी।

विजय दोपहर के समय उनके घर आया और कुत्ता दिलाने के बहाने किशोरी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने घर ले गया। अपने घर ले जाने के बाद आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित युवक किशोरी को वापस उसके घर छोड़ गया।

बहन को दी जानकारी

शाम को पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आरोपित विजय द्वारा अपने साथ ले जाने व दुष्कर्म करने के बारे में बताया। मामला जानकारी में आने के बाद स्वजन ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद काउंसिलिंग कराई और उसके बयान भी दर्ज किए।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपहरण करने, धमकी देने व पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अारोपित विजय को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।