प्रेमी के पास गई बेटी को खोजने निकली महिला की ट्रक से कुचल कर दर्दनाक मौत, दो घायल….

प्रेमी के पास गई बेटी को खोजने निकली महिला की ट्रक से कुचल कर दर्दनाक मौत, दो घायल….

June 15, 2023 Off By NN Express

ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार महिला की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। जबकि देवर समेत परिवार के दो लोग घायल हो गए। हादसे के समय महिला प्रेमी के घर गई बेटी को खोजने निकली थी। चालक दुर्घटना करने वाला वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बदौसा कस्बा के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती घर से बिना बताए अपने प्रेमी के पास चली गई थी। जिससे उसकी 40 वर्षीय मां अपने देवर व भतीजे के साथ बाइक से उसे खोजने शहर आ रही थी।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलकुम्हारी के पास आगे जा रहे ट्रक को देवर ने ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से कार आ गई। कार से बचने के चक्कर में देवर ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आये ट्रक ने बाइक पर बैठी महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहा देवर वह भतीजा घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के जेठ ने बताया कि पति नागपुर में लेबर की ठेकेदारी करते हैं। उसे घटना की जानकारी फोन पर दी गई है। सीओ सिटी गवेंद पाल गौतम ने बताया कि ट्रक को पकड़ कर लिखा पढ़ी की गई है। चालक को शीघ्र पकड़ा जाएगा।