जया किशोरी को टक्कर दे रहीं पलक किशोरी, 17 साल में बनीं कथावाचिका…सुनने जुटती है हजारों की भीड़

जया किशोरी को टक्कर दे रहीं पलक किशोरी, 17 साल में बनीं कथावाचिका…सुनने जुटती है हजारों की भीड़

June 14, 2023 Off By NN Express

मध्यप्रदेश के सतना शहर की रहने वाली पलक किशोरी महज 17 साल की हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया में पलक की चर्चा हो रही है।

बता दें कि लोग पलक की तुलना जया किशोरी से करने लगे हैं। पलक किशोरी, जया किशोरी को अपना आदर्श मानती हैं और उनकी तरह वो भी कथावाचन करती हैं।

पलक सतना जिले की रहने वाली हैं और 12वीं की छात्रा हैं। अब जया किशोरी की तरह पलक किशोरी भी कथावाचक बन गई हैं। हजारों की संख्या में लोग उनकी भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ पड़ते हैं और लोग उनकी संगीतमय कथा के दीवाने हो रहे हैं।

पलक किशोरी का कहना है कि जया किशोरी के भागवत कथा सुनाने के तरीके को देखकर मुझे प्रेरणा मिली और अब उनके मार्गदर्शन से मैं भागवत कथा का पाठ कर पा रही हूं। कई लोग कहते हैं कि मेरा हूबहू बिल्कुल जया किशोरी जैसा है।

पलक ने कहा, मैं उन्हें अपना आइडियल मानती हूं। पलक किशोरी ने जया किशोरी को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और अब पलक किशोरी बिल्कुल उन्हीं की तरह कथावाचक कह रही हैं।