एक बच्‍चे की मां को “Instagram” पर 18 साल के लड़के से हुआ प्‍यार, जहानाबाद से प्रेमी के घर आई; फिर हुआ ये…..

एक बच्‍चे की मां को “Instagram” पर 18 साल के लड़के से हुआ प्‍यार, जहानाबाद से प्रेमी के घर आई; फिर हुआ ये…..

June 12, 2023 Off By NN Express

जहानाबाद की एक विवाहित महिला को इंस्टाग्राम के माध्यम से एक 18 साल के युवक से प्यार हो गया और वह अपना बच्चा, पति व ससुराल को छोड़ कर प्रेमी के घर आ पहुंची। महिला व उसके प्रेमी को पुलिस ने छापेमारी कर मनेर थाना क्षेत्र के डुमरिया से बरामद कर थाने ले आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एकंगरसराय की म‍हिला की 3 साल पहले जहानाबाद मुख्य बाजार में शादी हुई थी, उसका एक बच्चा भी है।

महिला ने प्रेमी के साथ रहने की कही बात

इसी दौरान महिला का इंस्टाग्राम के जरिए मनेर के डुमरिया निवासी अमित कुमार से प्रेम हो गया। प्रेमी से मिलने के लिए महिला अपने ससुराल व पति को छोड़कर उसके पास जा पहुंची।

ससुराल वालों की शिकायत पर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से मनेर पुलिस ने डुमरिया में छापेमारी कर युवक-महिला को बरामद कर थाने ले आई है। बरामद महिला का कहना है कि उसके पति विक्षिप्त हैं, जिस कारण वह अमित की जीवनसंगिनी बन कर रहना चाहती है।