Vastu tips for Home: घर बनाते समय ध्यान में रखें ये वास्तु नियम, नहीं सताएगी कर्ज की चिंता

Vastu tips for Home: घर बनाते समय ध्यान में रखें ये वास्तु नियम, नहीं सताएगी कर्ज की चिंता

June 12, 2023 Off By NN Express

Vastu tips for Home: वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। वास्तुशास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से आपको अच्छा कमाते हुए भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

कैसी होनी चाहिए जमीन

जब भी आप अपने घर के लिए जमीन खरीदें तो यह जरूर देख लें कि आपकी जमीन के दोनों ओर बड़ी-बड़ी इमारतें नहीं होनी चाहिए। ऐसी जमीन खरीदने से जिस प्रकार आपका घर दो इमारतों के बीच दबा रहता है उसी प्रकार आप भी कर्ज में दबे रहते हैं। अगर आपको भूमिगत पानी का टैंक यानी अंडरग्राउंड पानी का टैंक बनवाना है तो उसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही बनवाएं। इससे आपको आर्थिक तरक्की मिलेगी।

बेडरूम में इन बातों का रखें ध्यान

घर के बेडरूम में उत्तर और पूर्व दिशा की ओर भारी सामान नहीं रखना चाहिए। और न ही घर की उत्तर और पूर्व दिशा की दीवार पर कोई घड़ी या कैलेंडर टांगना चाहिए। घर की सीढ़ियां कभी भी उत्तर और पूर्व दिशा में नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने से धन के साधनों में कमी आती है। इसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर ही बनवाना चाहिए।

तरक्की के अपनाएं ये उपाय

कर्ज से मुक्ति पाने और तरक्की करने के लिए घर की दीवारें भी उत्तर या पूर्व दिशा में ही बनवानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार के बगल में एक छोटा द्वार बनवाना शुभ माना गया है। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत रखने के लिए आपके घर की उत्तर और पूर्व दिशा में खिड़की जरूर होनी चाहिए। इस खिड़की को जितना हो सके उतना खोल कर रखना चाहिए। ऐसा करने से आय के स्रोत बढ़ते हैं।