CG Breaking  : पाँच दिन से लापता युवक की मिली लाश, हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस….

CG Breaking : पाँच दिन से लापता युवक की मिली लाश, हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस….

June 12, 2023 Off By NN Express

अंबिकापुर 12 जून  जिले में एक युवक की शव पुल के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक 5 दिन पहले से लापता था। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार को ग्राम खैरबार पुलिया के नीचे लोगों ने एक युवक का शव देखा था। तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान ग्राम रनपुर निवासी पवन रवि(27) के रूप में की है। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई थी।पुलिस को बताया कि युवक लापता था।

युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। माना जा रहा है कि पहले उसे पीटा गया है। फिर, गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। फिलहाल, मामले में जांच कर रही है।