Milk-Honey Benefits: पाचन बेहतर करने से लेकर हड्डियां मजबूत बनाने तक, दूध और शहद पीने से मिलते हैं ढेरों फायदे

Milk-Honey Benefits: पाचन बेहतर करने से लेकर हड्डियां मजबूत बनाने तक, दूध और शहद पीने से मिलते हैं ढेरों फायदे

June 12, 2023 Off By NN Express

Milk-Honey Benefits: दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर्स तक लोगों को दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में शहद मिलाकर पीने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। कई लोग दूध में मिठास पाने के लिए शहद का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे सेहत को कई सारे फायदे भी होते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर दूध सेहत के लिए जितना गुणकारी होता है, उतना ही फायदेमंद शहद भी होता है। यही वजह है कि दोनों को मिलाकर पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। सेहत के लिए साथ-साथ दूध और शहद का पौष्टिक मिश्रण त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं क्या है दूध में शहद मिलाकर पीने से होने वाले फायदे-

पाचन बेहतर करे

दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही यह पाचन तंत्र के काम करने के तरीके में भी सुधार करता है। दोनों के मिश्रण को पीने से कब्ज और ऐंठन को रोकने में मदद मिलती है।

स्टेमिना बढ़ाए

अगर आप रोजाना सुबह उठते ही दूध और शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्टेमिना में काफी सुधार होता है। दूध और शहद का मिश्रण व्यक्ति के शरीर को सभी आवश्यक कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक प्रोटीन से भर देता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

शहद और दूध हड्डी के विकास में भी योगदान करते हैं। दूध, जैसा कि हम जानते हैं, कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा शहद आपको ऊर्जा और मीठा स्वाद देता है।

अनिद्रा का कारगर इलाज

शहद के साथ एक गिलास गर्म दूध किसी को भी रात की अच्छी नींद दे सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शहद में पाई जाने वाली प्राकृतिक चीनी ऑरेक्सिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर को बंद कर देती है, जो शरीर को अच्छी तरह से आराम करने में मदद करता है।

एंटीबैक्टिरीयल गुणों से भरपूर

दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से शरीर में बैक्टीरिया का विकास रुकता है। ऐसे में दूध और शहद को एक साथ मिलाकर पीने पेट स्वस्थ रहता है, जिससे कब्ज की समस्या, आंतों के विकार आदि से राहत मिलती है।