Korba Breaking : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी घायल….

Korba Breaking : सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी घायल….

June 11, 2023 Off By NN Express

कोरबा 11 जून  जिले में एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिक्षक जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

शिक्षक वेदराम कैवर्त अपनी पत्नी उमा देवी के साथ ग्राम तरदा में रह रही बेटी के घर गए थे। रात करीब 9 बजे वो अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर भैंसमा से तिलकेजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक भैंसमा कॉलेज के पास ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे डायल 112 की टीम के द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए निकट अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक का कल ही जन्मदिन था। रात 9 बजे उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा मार्ग पर उनकी बाइक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई।