Health Tips: फल में मिलाकर खाते हैं नमक और चाट मसाला? आज ही बदल दें यह आदत

Health Tips: फल में मिलाकर खाते हैं नमक और चाट मसाला? आज ही बदल दें यह आदत

June 11, 2023 Off By NN Express

Health Tips: सेहत के लिए फल खाने के फायदे किसी से छिपे नहीं हैं। शरीर को विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे तत्व देने के साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबॉलिज्म मजबूत होने पर व्यक्ति को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है।

हालांकि, कुछ लोगों फल में नमक और चाट मसाला डालकर खाने की आदत होती है, अगर आपको भी ऐसा करने की आदत है, तो इसे तुरंत बंद कर दें। फलों को नमक या चाट मसाले के साथ खाने से उनका स्वाद तो अच्छा हो जाता है, लेकिन शरीर के लिए यह बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता। इतना ही नहीं फलों में नमक मिलाकर खाने से कई तरह की बीमारियों को भी दावत मिलती है।

फलों पर नमक छिड़ककर खाने के क्या नुकसान हैं?

  • फलों पर नमक छिड़क कर खाने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
  • फलों के साथ नमक के सेवन से किडनी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
  • फलों में नमक मिलाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है, जिससे शरीर में सूजन भी आ सकती है।
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो फलों में नमक मिलाकर खाने की गलती कभी न करें। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
  • दिल के मरीजों को भी फल के साथ नमक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। फल पर नमक डालते ही पानी निकलने लगता है, जिससे फलों में मौजूद पोषण कम हो जाते हैं।

फल को खाने का सही तरीका क्या है?

  • एक बार में एक ही फल खाएं।
  • फ्रूट चाट खाना पसंद करते हैं, तो मीठे और खट्टे फलों को न मिलाएं।
  • खट्टे और मीठे फलों का सलाद एक साथ नहीं खाना चाहिए।
  • फलों को काटने के एक घंटे के अंदर खा लेना चाहिए।
  • लंबे समय तक रखे फलों में भी पोषक तत्व कम होने लगते हैं।