Health Tips : सोने से इतने समय पहले बंद कर देना चाहिए मोबाइल का इस्तेमाल, पढ़िए एक्सपर्ट की राय…

Health Tips : सोने से इतने समय पहले बंद कर देना चाहिए मोबाइल का इस्तेमाल, पढ़िए एक्सपर्ट की राय…

June 8, 2023 Off By NN Express

Health Tips: बदलती जीवनशैली (Lifestyle) के कारण कई लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती है। इसके कारण अगला दिन भी अच्छा नहीं जाता है। नींद (Sleep) न आने का बड़ा कारण मस्तिष्क का भ्रमित होना है। इसके अलावा बिस्तर पर सोने के अलावा वहीं बैठकर खाना खाना, वहीं बैठकर मोबाइल (Mobile) चलाना आदि चीजें लोग करने लगे हैं। इसके कारण भी समय पर नींद नहीं आ पाती है।

मनोचिकित्सक डा. अपूर्वा तिवारी ने बताया कि आजकल सोने के पहले बच्चे और युवा मोबाइल का लंबे समय तक उपयोग करते हैं, जिसके कारण भी नींद नहीं आती है। इसलिए मोबाइल का उपयोग सोने के एक घंटे पहले बंद कर देना चाहिए। इसलिए यदि बेहतर नींद चाहते हैं तो स्क्रीन टाइम कम कर दें। कई लोगों की रात में चाय-काफी पीने की आदत होती है, जो नींद उड़ा देती है।

समय पर कर लें भोजन

कई लोग देर रात तक भोजन नहीं करते हैं, इसके कारण भी नींद समय पर नहीं आती है। यदि समय पर भोजन करेंगे तो भी इससे नींद समय पर आती है। सबसे ज्यादा यह समस्या युवा वर्ग को आती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

योग और मेडिटेशन करें

सभी लोगों को किसी न किसी प्रकार का तनाव होता है। तनाव के कारण भी देर रात तक नींद नहीं आती है। यदि किसी को ऐसी परेशानियां हो रही है तो वह विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं। नींद नहीं आने की समस्या है तो इसमें योग और मेडिटेशन भी काफी मददगार होता है। सोने से पहले 10 मिनट प्राणायाम और ध्यान करने से गहरी नींद आती है।