सवा करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…

सवा करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…

June 7, 2023 Off By NN Express

महासमुंद । नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की सिंघोडा पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 500 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत सवा करोड़ रुपए है।

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद पुलिस ने एनएच 53 पर रेहटीखोल के पास आयशर ट्रक से 1 करोड़ 25 लाख रुपये के 500 किलो गांजा के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, तस्कर दिल्ली और यूपी से हैं। वे ओडिसा से गांजा लेकर रायपुर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान महासमुंद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।