Palmistry: व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं आपकी उंगलियां, इनकी लम्बाई से जाने अपना भविष्य

Palmistry: व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं आपकी उंगलियां, इनकी लम्बाई से जाने अपना भविष्य

June 7, 2023 Off By NN Express

Palmistry: शरीर के हर अंग में कुछ ना कुछ राज छिपा होता है। ठीक उसी तरह हम अपनी उंगलियों की लम्बाई द्वारा अपने जीवन के कई रहस्य जान सकते हैं। आपकी उंगली की लंबाई-चौड़ाई आपके व्यवहार के बारे में बताती है।

अगर रिंग फिंगर है ज्यादा लम्बी

जिन लोगों की अनामिका यानी रिंग फिंगर की लम्बाई तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर से ज्यादा होती है वो लोग देखने में तो आकर्षक होते हैं, लेकिन साथ ही यह लोग बहुत गुस्से वाले भी होते हैं। ये लोग हर तरह का जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं अगर किसी की रिंग फिंगर, इंडेक्स फिंगर के मुकाबले छोटी होती है, तो माना जाता है कि उनमें आत्मविश्वास बहुत होता है। 

सात ही इन लोगों को आकर्षण का केन्द्र बनना भी अच्छा लगता है। वो चाहते हैं कि लोग उनकी तारीफ करते रहें।

क्या बताती हैं महिलाओं की ये उंगलियां

ऐसा माना जाता है कि जिन महिलाओं की अनामिका उंगली, तर्जनी उंगली की अपेक्षा बड़ी होती है वो अपने व्यवसायिक जीवन में काफी सफलता प्राप्त करती हैं। साथ ही ये महिलाएं मल्टीटेलिंटेड भी होती हैं और इनका दिमाग भी बहुत तेज होता है।

कौन होते हैं शांति पसंद करने वाले लोग

जिन लोगों के हाथों की अनामिका और तर्जनी उंगली की लंबाई लगभग बराबर होती है वे लोग बेहद शांति प्रिय स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी बहस में पड़ना या लड़ाई-झगड़े का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते। 

कनिष्ठिका या लिटिल फिंगर को बुध की अंगुली कहा जाता है। जिस व्यक्ति की यह उंगली ज‌ितनी लंबी होती है उसे उतना ही भाग्यशाली समझा जाता है। इस उंगली का लंबा होना बताता है क‌ि व्यक्त‌ि सफल प्रशासक और नेतृत्वकर्ता बन सकता है।

क्या बताती हैं ये उंगलियां

जिन लोगों की रिंग फिंगर बीच वाली अंगुली से बड़ी होती है, वह लोग जोखिम उठाने से घबराते नहीं हैं। अगर ये इंडेक्स फिंगर के बराबर हो तो व्यक्ति में मान-सम्मान और धन कमाने की तीव्र इच्छा होती है। बीच वाली अंगुली को शनि की अंगुली कहा जाता है। अगर ये अंगुली नुकीली हो तो व्यक्ति आलसी स्वभाव का होता है। इस अंगुली का सबसे ऊपर का भाग चमकदार हो तो व्यक्ति अच्छा वक्ता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का होता है।