यूरोप के युद्ध के खिलाफ रूस को अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता : लावरोव

यूरोप के युद्ध के खिलाफ रूस को अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता : लावरोव

June 6, 2023 Off By NN Express

रुस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूरोप ने रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ने का फैसला किया है और उनके देश को इसमें अपना लक्ष्य हासिल करना होगा।

श्री लावरोव ने ताजिकिस्तान में रूसी सैन्य अड्डे की अपनी यात्रा के दौरान कहा, विदेश नीति पर हमारी अवधारणा है कि यूरोप ने हमारे साथ युद्ध का रास्ता चुना है , तो हमें अपना लक्ष्य हासिल करना होगा। उन्होंने आगे कहा , यूरोप कुछ ऐसा पाने की कोशिश कर रहा है जो उसका नहीं है, जबकि हम रूस, ‘जो हमारा है’ चाहते हैं।