देवर पर आया भाभी का दिल, दोनों भाइयों में हुआ झगड़ा….फिर….

देवर पर आया भाभी का दिल, दोनों भाइयों में हुआ झगड़ा….फिर….

June 6, 2023 Off By NN Express

सोमवार को एक मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। वहीं दोनों सगे भाइयों के बीच विवाहिता को साथ रखने के लिए झगड़ा हो गया। छोटा भाई भी भाभी को साथ रखने लिए बड़े भाई और रिश्तेदारों से लड़ने को तैयार हो गया।

दोनों में झगड़ा हुआ और मामला थाने पहुंच गया। थाने में दिनभर बहस चली, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया। परेशान होकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। फिर भी भाभी का दिल नहीं पसीजा।

सोमवार को भोजपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने डायल 112 में शिकायत की। पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि भाभी को साथ रखने के लिए पति और देवर के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस तीनों को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने थाने में रिश्तेदारों को बुलाकर महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। स्वजन इसके लिए तैयार नहीं हुए।

धारकनगला निवासी मजदूर का विवाह छह साल पहले हुए था। दोनों के दो बच्चे हैं। पति का कहना है कि उसने कभी पत्नी से गलत बर्ताव नहीं किया। इसके बाद भी वह छोटे भाई के साथ रहना चाहती है। हालांकि, बाद में पति भी इसके लिए राजी हो गया। लेकिन स्वजन ने इस रिश्ते को कुबूल करने से इनकार कर दिया। पंचायत में बात नहीं बनने पर पुलिस ने दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर बंद कर दिया।

थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं। घर में दोनों के बीच विवाद हुआ है। दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की जा रही है। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।