भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने वैन में मारी टक्कर, दो की मौत, नौ घायल….

भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने वैन में मारी टक्कर, दो की मौत, नौ घायल….

June 4, 2023 Off By NN Express

हाईवे पर ककैया पारा गांवा के पास रविवार की सुबह छह बजे वैन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले जाया गया। वैन सवार एक ही परिवार के हैं। सभी मऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर बदायूं लौट रहे थे।

हादसे में बदायूं के दातागंज के बेहटा निवासी रामलखन, पढुआ के रवि, दातागंज के अरुण, शेखर, सूरज, मीरा, नेहा, निशा, मधु, अजय, मऊ के थाना कोपा के देवकली के गुलशन जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां रामलखन व रवी को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायलों के अनुसार वह मऊ जिले में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी के बाद सभी बदायूं लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।

थानाध्यक्ष कमलापुर सतीश चंद्र ने बताया अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मारी है। हादसा सुबह छह बजे हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, वहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। शेष नौ लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। किस वाहन से हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है।