प्रेमी-प्रेमिका को आधी रात में मिलने आने की दी सजा….वो ना-ना करता रहा…

प्रेमी-प्रेमिका को आधी रात में मिलने आने की दी सजा….वो ना-ना करता रहा…

June 3, 2023 Off By NN Express

जिले के परसा प्रखंड में आधी रात को प्रेमिका से मिलने आना प्रेमी को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने पहले तो प्रेमी की जमकर धुनाई की। फिर बिना बैंड-बाजा मुहूर्त के दोनों की शादी करवा दी। मामला जिले के परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत के चकसहबाज गांव का है। जानकारी अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी स्वर्गीय मन्शी सिंह का पुत्र मनीष कुमार का बीते चार सालों से चकशहबाज गांव निवासी शत्रोहन सिंह की पुत्री आरती कुमारी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों छिप-छिपकर एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों घंटों मोबाइल पर देर रात तक बातें भी करने लगे। इसी क्रम में बुधवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा।

इस बीच लड़की के परिजनों को दोनों के मिलने की भनक लग गई। ऐसे में उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक को पकड़ लिया। फिर लड़के की पिटाई कर दी। बड़ी देर तक उसे लोग पीटते रहे बाद में घर के बड़े लोगों ने लड़के को पिटने से बचाया।

पंचायत ने शादी का सुनाया फैसला

गांव में परिजनों ने पंचायत लगवाई। जिसके बाद मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय ने पहल करते हुए परिजनों को समझाबुझाकर शादी कर देने का निर्णय दिया। हालांकि, इस शादी के लिए मनीष लगातार मना करता रहा।

इसके बाद बिना समय गंवाए झटपट शादी का मंडप तैयार हुआ। बाजार से शादी के सामान और नए कपड़े मंगवाए गए और फिर दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद युवक प्रेमिका को लेकर अपने घर चला गया।

प्रेमी और प्रेमिका हैं आपस में रिश्तेदार

लड़की के परिजनों ने रात को ही घर के आंगन में मंडप लगाकर प्रेमी युगल के सात फेरे करवाए। इतना ही नहीं इस शादी का वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। दोनों की जबरन शादी कराने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में चर्चा का विषय बन गया।

इधर, लड़के के परिजनों को इस के बारे में जानकारी हुई, वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने लड़के को लड़की वालों के चुंगल से छुड़ाने का प्रयास किया मगर लड़की के परिजनों ने लड़के के साथ लड़की को विदा कराया।

दोनों की फोन पर होती थी बात

बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका आपस में रिश्तेदार हैं। उनका एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा रहता था और फोन पर भी इनकी बात होती थी।