Weight Loss Diet: पेट साफ करने के साथ वजन कम करने में भी बेहद असरदार है इसबगोल, ऐसे करें इस्तेमाल

Weight Loss Diet: पेट साफ करने के साथ वजन कम करने में भी बेहद असरदार है इसबगोल, ऐसे करें इस्तेमाल

June 2, 2023 Off By NN Express

Weight Loss Diet: डाइजेशन के लिए अधिक प्रयोग में लाई जाने वाली इसबगोल की भूसी वजन भी कम करने में मददगार है। कई लोगों को ऐसा करते हुए भी आपने देखा होगा, क्योंकि इसमें वेट लॉस सप्लीमेंट्स मौजूद हैं। आज के दौर में हर कोई फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रहा है। इसके लिए लोग डाइटिंग के साथ अन्य घरेलू नुस्खों को ट्राई कर रहे हैं। और तो और वेट लॉस करने के लिए सप्लीमेंट भी ले रहे हैं।

साथ ही सुबह शाम जिम में पसीना बहा रहे हैं। इतना सब करने के बाद भी वजन कम नहीं हो पा रहा है तो आज आपको नई विधि बताई जाने वाली है। इसे पढ़ कर आजमा कर देखें। वजन कम करने वालों को अब किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अनुभव सक्सेना वजन घटाने की ट्रीक बता रहे हैं।

जानें क्या है इसबगोल?

इसबगोल प्लांटागो ओवाटा नाम के पौधे के ऊपर लगे हुए सफेद पदार्थ को कहा जाता है। इसमें 70 प्रतिशत घुलने वाला फाइबर और 30 प्रतिशत न घुलने वाला फाइबर मौजूद रहता है। इन्हीं दोनों के कारण यह आपकी सेहत की कई समस्याओं का समाधान बन सकता है। अकसर इसबगोल का प्रयोग जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता हैा 

कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं इसबगोल में? 

अनुभव बताते हैं कि इसबगोल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह हमारे शरीर में लैक्सेटिव के तौर पर काम करती है। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शून्य होती है। इसका सेवन कोई भी कर सकता है। वैसे इसका सेवन दस्त, मोटापा, पेचिस, कब्ज, डायबिटीज, डिहाइड्रेशन की समस्याओं किया जाता है। इसका प्रयोग इलाज के तौर पर एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक में भी किया जाता है। वजन कम करने के लिए इसका प्रयोग उत्तम है।

कैसे करें इसबगोल का इस्तेमाल?

जूस के साथ करें सेवन

इसबगोल की भूसी का सेवन जूस के साथ भी किया जा सकता है। इसके लिए एक ग्लास जूस में दो से तीन चम्मच इसबगोल की भूसी मिला कर पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से भूसी जूस में फूल जाएगी और इसके बाद आप इसे पी सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुना पानी के साथ भी पी सकते हैं।

दूध में मिलाकर पिएं

सुबह के वक्त दूध में इसबगोल की भूसी दो से तीन चम्मच मिलाकर पीने से वजन कम होता है साथ ही सेक्सपावर भी बढ़ती है। इसबागोल को जब दूध के साथ सेवन किया जाए तो कोशिश रहे कि दूध गुनगुना हो। ऐसे इसका असर जल्दी और बेहतर देखने को मिलता है।