कलेक्टर और एसपी ने प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर और एसपी ने प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

May 31, 2023 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा 31 मई 2023/ आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने आज जांजगीर के ग्राम पेंड्री स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम व ईव्हीएम संग्रहण केंद्र जांजगीर का निरीक्षण किया। 


कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतगणना स्थल, राजनीतिक दलों के लिए आवागमन, आगमन-बर्हिगमन, बेरिकेटिंग, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।