करोड़ो के सोने के साथ गिरफ्तार दो आरोपितों को 14 दिनों का जेल

करोड़ो के सोने के साथ गिरफ्तार दो आरोपितों को 14 दिनों का जेल

October 1, 2022 Off By NN Express

सिलीगुड़ी, 01 अक्टूबर । करोड़ो रूपये के सोने के साथ गिरफ्तार हुए मिरोजम के दो निवासियों को सिलीगुड़ी अदालत ने 14 दोनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम वनलालभेना और मालसामतलुआंग है। डीआरआई के अनुसार, उसकी टीम ने मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को एनजेपी रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़ -दिल्ली राजधानी ट्रेन में अभियान चलाकर कोच नंबर (बी-11) पर बैठे दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर पकड़ा था। दोनों व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उसके जूते से चार सोने के बिस्कुट किया गया था। जिसका वजन दो किलो है। जब्त सोने का बाजार मूल्य एक करोड़ एक लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। इसके बाद जब डॉन आरोपितों से सोना से संबंधित वैध कागजात दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, आगे की कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया।