Surbhi Jyoti Video: बिकिनी पहन मॉरीशस की सड़कों पर निकली सुरभि ज्योति, खूबसूरती पर आया फैंस का दिल

Surbhi Jyoti Video: बिकिनी पहन मॉरीशस की सड़कों पर निकली सुरभि ज्योति, खूबसूरती पर आया फैंस का दिल

May 28, 2023 Off By NN Express

 Surbhi Jyoti Video: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति  (Surbhi Jyoti) इन दिनों मॉरीशस में वेकेशन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बोल्डनेस अवतार नजर आ रही है।

मॉरीशस में वेकेशन मना रही है सुरभि

अदाकारा की इस वीडियो में अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं।  मॉरीशस की सड़कों पर एक्ट्रेस पिंक बिकिनी पहनकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।  इस पर लॉन्ग श्रग और चश्मे पहना हुआ था। बिकिनी में वेकेशन को एंजॉय कर रहीं सुरभि फुल मूड में हैं।

व्हाइट ड्रेस पहन यॉट पर किया डांस

इस वीडियो में सुरभि व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। उनके फैशन सेंस की उनके साथी कलाकार भी खूब सराहना करते हैं। सुरभि अपने अकाउंट पर फैशन टिप्स के वीडियोज भी शेयर करती हैं, जो कि उनके फैंस के काम आते हैं।

इन शोज में नजर आ चुकी है एक्ट्रेस


सुरभि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। वहीं साल 2010 में उन्हें पहली बार छोटे परदे पर काम किया। यह एक पंजाबी शो था और इसका नाम था ‘अंखियां तो दूर जाए न’। 2010-2011 तक वे इस शो में काम करती रहीं। 2011 में उन्हें दूसरा पंजाबी शो ‘कच दियां वांगा’ मिला और लगभग एक साल तक उन्होंने इसमें काम किया। अक्टूबर 2012 से वे जी टीवी के शो ‘कुबूल है’ में लीड रोल अदा कर रही हैं।