जिले के नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम का पदभार ग्रहण किया गया

जिले के नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम का पदभार ग्रहण किया गया

May 27, 2023 Off By NN Express

0. पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कबीरधाम पुलिस कप्तान का चार्ज देकर जिले के वर्तमान हालातों से कराया गया अवगत

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह का स्थानांतरण जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) एवं जिला दुर्ग पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण जिला कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के पद पर होने से 27.05.2023 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया।


पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले का चार्ज नये पुलिस कप्तान को देखकर जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी नवागंतुक पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव को देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा संजय ध्रुव, एवं थाना चौकी प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई देकर नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।