कोंडागांव पुलिस ने 2 गुम महिला तथा उनके 5 बच्चो को बैंगलूरू (कर्नाटक) से किया दस्तयाब

कोंडागांव पुलिस ने 2 गुम महिला तथा उनके 5 बच्चो को बैंगलूरू (कर्नाटक) से किया दस्तयाब

May 27, 2023 Off By NN Express

  • थाना धनोरा द्वारा दोनो गुम महिलाओं व उनके 5 बच्चों को सकुशल उनके परिजनों को किया सुपुर्द

कोंडागांव, 27 मई I प्रार्थी रमेश मरकाम निवासी बड़ेडोेंगर लाटापारा ने थाना धनोरा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.05.2023 को उसकी पत्नी अमिता मरकाम उम्र 32 वर्ष अपने तीन बच्चे कु0 शारदा मरकाम उम्र 10 वर्ष, कु0 सुषमा मरकाम उम्र 06 वर्ष, कु0 सरोजनी मरकाम उम्र 04 वर्ष तथा उसके पत्नी की बहन जायत्री मरकाम व उसके दो बच्चे राज मरकाम तथा कु0 रोषनी मरकाम सभी ग्राम बडेडोंगर से ग्राम भाटगांव बंषी मरकाम के यहां शादी घर आये थें।

शादी के बाद सभी लोग 12.05.2023 को ग्राम भाटगांव से उसकी साली जायत्री मरकाम के मायके ग्राम करार्रमेटा जयलाल सलाम के घर में आयें थे। 14.05.2023 के सुबह ग्राम करार्रमेटा जयलाल सलाम के घर से ग्राम बडेडोंगर जा रहे है कहकर इसकी पत्नि तथा इसकी साली अपने-अपने बच्चों को लेकर निकले है जो घर नही पहुंचे है कि रिपोर्ट पर थाना धनोरा में गुम इंसान क्रमांक 03,04/2023 पंजीबद्ध कर पता तलाश की जा रही थी।

गांव से 2 महिलाओं एवं 5 बच्चों के एक साथ लापता होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा तत्काल गुम महिला व बच्चो की तलाश करने के आदेश से कोंडागांव एडीशनल एसपी दौलतराम पोर्ते के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री के पर्यवेक्षण में लगातार गुम महिला व बच्चों की पता तलाश की जा रही थी। एवं थाना धनोरा से पुलिस टीम गठित कर गुम इंसानो की दस्तयाबी हेतू बैगलुरू (कर्नाटक) रवाना किया गया था।

मुखबीर सूचना पर कोंडागांव पुलिस टीम द्वारा 2 गुम महिला व उनके 5 बच्चो को बैगलुरू से दस्तयाब किया गया व दोनो महिला व बच्चों को सकुशल उनके परिजनो को सुपूर्द किया गया । संपूर्ण कायर्वाही मे थाना प्रभारी धनोरा नरेन्द्र पुजारी, सहायक उपनिरीक्षक गणेश राम बोरझरिया, प्रधान आरक्षक कैलाष ठाकुर, मुपेन्द्र साहु, आरक्षक विजय सोरी, ह्दय बघेल व महिला आरक्षक चिंतामणी सोरी व आरक्षक जितेंद्र मरकाम, सायबर सेल की सराहनीय भुमिका रही।