पत्नी ने Chicken नहीं बनाया, तो पति ने खत्म की अपनी जिंदगी….

पत्नी ने Chicken नहीं बनाया, तो पति ने खत्म की अपनी जिंदगी….

May 26, 2023 Off By NN Express

झांसी, 26 मई I सुसाइड का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के झांसी में मामूली सी बात पर नाराज हुए पति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति ने चिकन बनाने के लिए कहा था, लेकिन पत्नी ने खाना बन जाने की बात कहते हुए चिकन बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पति और पत्नी में मारपीट हुई। नाराज पति ने फांसी से लटकर जान दे दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। यहां के रहने वाले पवन कुमार (36) की 4 साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। बड़े भाई कमलेश शाक्य ने बताया, ”पवन के दो से तीन बार कहने के बाद भी प्रियंका ने चिकन नहीं बनाया। प्रियंका ने कहा कि वह कल बना देगी। मगर पवन रात में चिकन बनाने की जिद पर अड़ा था। इस बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद प्रियंका दूसरे कमरे में जाकर लेट गई। इधर, पवन ने भी अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

आगे बताया कि बुधवार रात को वह छत पर सोया था। देर रात 1 बजे नीचे आया तो पवन कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। तब अपनी 10 साल की बेटी को देखने के लिए भेजा। उसने आकर बताया कि चाचा कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया, तो करीब 6 फीट ऊंची खूंटी पर पवन ने फांसी लगा रखी थी और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पवन की 2 साल की एक पुत्री है। पिता रघुवीर की 2006 में मौत हो गई थी। 3 भाइयों में पवन सबसे छोटा था। सबसे बड़ा कमलेश है। दूसरा भाई दीपक आर्मी में है। बहन डॉली की शादी हो गई है।