गौठान से महिलाओं की मिली नयी पहचान, युंका का “मोर गौठान, मोर अभिमान” अभियान जारी

गौठान से महिलाओं की मिली नयी पहचान, युंका का “मोर गौठान, मोर अभिमान” अभियान जारी

May 26, 2023 Off By NN Express

जांजगीर-चाम्पा, 26 मई । छ. ग. में गाय और गोबर के नाम पर सियासत कर भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना पर चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से भाजपा सवाल खड़े करने लगी है। इधर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा भी विपक्ष को करारा जवाब देने की तैयारी कर रखी है। विपक्ष भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियान का जवाब देने के लिये युथ कांग्रेस ने भी 22 मई से “मोर गौठान, मोर अभिमान शुरू किया है।

इसी कड़ी में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में जिले के विभिन्न गौठानों का दौरा कर गौ पालको और महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे रोजगार मूलक कार्यों का जायजा लेकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम जर्वे (च) के गौठान में जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय विवेक सिसोदिया एवं रफीक सिद्धिकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवागढ़ शत्रुहनदास महंत, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, विधानसभा युंका अध्यक्ष
पंकज शुक्ला, प्रदेश युंका सचिव सुरेश देवांगन, नगर युंका अध्यक्ष मितेश भोलू यादव में गौठान समिति के सदस्यों महिला स्व सहायता समूहों की बहनों एवं ग्रामवासियों के साथ गौठान में संपादित किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान गौठान से जुड़े हुये 51 सदस्यों को गमछा, श्रीफल और माला पहनाकर उन्हें गौठान के सफल संचालन के लिये बधाईया प्रेषित की। इस दौरान गौपालको महिला समूह गौठान समिति के सदस्यों ने बताया कि भूपेश कका की गोदन
न्याय योजना गौ पालको एवं किसानों के लिये आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। जिससे ग्रामीणों में पशुपालन को लेकर रूझान बढ़ रहा है वहीं किसान गोबर बेचकर आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रहे है। एक समय किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि गोबर बेचकर आय अर्जित किया जा सकता है लेकिन आज भूपेश कका के फ्लेगशीप योजना के माध्यम से यह कर
दिखाया।

जहां गोबर खरीदकर किसानों, गौ पालको को राशि प्रदान कर रही है, महिला समूह के माध्यम से बनाये जा रहे है वर्मी कम्पोस्ट से अब राज्य जैविक खेती की ओर अग्रसर भी हो रहा है। गोबर खरीदी से ग्रामीणों की अतिरिक्त आय में वृद्धि के साथ उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। गौठान में रीपा योजनांतर्गत लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है जहां पर ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ उनके आर्थिक आय के साधन उपलब्ध हो रहे है।

गौठान से महिलाओं को नयी पहचान मिली है। गौठान की महिलाएं लगातार समृद्ध हो रहे है। गौठान में संचालित सब्जि उत्पादन, मुर्गी पालन, मछली पालन जैसे कार्यों से ग्रामीणों एवं महिलाओं की जीवनशैली में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री बघेल जी के गोधन न्याय योजना का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुये मुख्यमंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच प्रतिनिधि संजय सूर्यवंशी, गौठान समिति के अध्यक्ष दिलीप कश्यप, उपसरपंच घनश्याम कश्यप, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती रम्भा, श्रीमती त्रिवेणी साहू, पंच शिवचरण, युवा मितान क्लब के अध्यक्ष दौलतराम, गौठान समिति की सदस्य सीताबाई गोस्वामी सहित बालाराम कश्यप, जीतराम कश्यप, आशीष कश्यप सहित सैकड़ों की तादात में ग्रामीणजन उपस्थित थे।