पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही….

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही….

May 24, 2023 Off By NN Express

महासमुंद, 24 मई I छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीले पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया था।

प्रकरण (01) इसी तारत्म्य में कि पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के निर्देश पर दिनांक 23.05.2023 को टेमरी नाका कोमाखान व ओडिशा बाॅडर में वाहन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दौरान तभी खरियार रोड ओडिशा़ की तरफ से एक सफेद रंग कि मारूति रिट्ज कार क्रमांक CG 06 M 1000 महासमुन्द की ओर आ रही थी। 


उक्त वाहन वाहन को टेमरीनाका कोमाखान के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) राजेश रात्रे पिता स्व. संतोष रात्रे उम्र 34 वर्ष सा. खपरीडीह खरोरा रायपुर तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) कमलेश सोनवानी पिता रामलाल सोनवानी उम्र 29 वर्ष सा. पण्डरी रायपुर का होना बताये। 

जिनसे ओडिशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। मारूति रिट्ज कार के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। 


जिसे तौल करने पर कुल 04 प्लास्टिक बोरी में 120 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 120 किलो ग्राम कीमती 30,00,000 रूपये गांजा एवं मारूति रिट्ज कार कीमती 1,50,000 रूपये, नगदी रकम 1500 रूपये कुल जुमला कीमती 31,51,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और रायपुर छत्तीसगढ ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण (02) इसी प्रकार थाना बसना में 23.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक मारूति स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा सायबर सेल एवं थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम के द्वारा ग्राम परसकोल चैक पदमपुर रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति स्विफ्ट डिजायर क्रमांक CG 19 BJ 2391 आ रही थी जिसमे 01 व्यक्ति सवार थे जिसको रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम (01) हरि सिंह अगरिया पिता बिन्टू अगरिया उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम गांगपुर थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा हाल ग्राम गोधन थाना जैतहरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश का निवासी होना बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। मारूति स्विफ्ट डिजायर के पीछे डिक्की में 05 प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 05 प्लास्टिक बोरी में 100 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।


वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपीं को गिरफ्तार कर 100 किलो 500 ग्राम कीमती 25,12,500 रूपये गांजा एवं मारूति स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 2,00,000 रूपये, कुल जुमला कीमती 27,12,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्यप्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली अभिषेक केसरी व अनु0अधिकारी(पु) बागबाहरा अजय त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रामअवतार पटेल, थाना बसना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सायबर सेल प्रभारी उनि0 नसीम उद्दीन खान, सउनि सिकंदर भोई, दरबारी राम तारम प्रआर. मानसिंह साहू आर. डेविड चन्द्राकर, दिनेश साहू, विरेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, सुनील यादव, विकास साहू, देवनाथ देवांगन, त्रिनाथ प्रधान, नरेश बरिहा, उमेश साहू एवं थाना कोमाखान व थाना बसना तथा सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी:-

थाना कोमाखान
(01) राजेश रात्रे पिता स्व. संतोष रात्रे उम्र 34 वर्ष सा. खपरीडीह खरोरा रायपुर।
(02) कमलेश सोनवानी पिता रामलाल सोनवानी उम्र 29 वर्ष सा. पण्डरी रायपुर।
जप्त सामग्री:-

  1. 120 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 30,00,000 रूपये।
  2. मारूति रिट्ज कार कीमती लगभग 1,50,000 रूपये, नगदी रकम 1500 रूपय।

थाना बसना
(03) हरि सिंह अगरिया पिता बिन्टू अगरिया उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम गांगपुर थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा हाल ग्राम गोधन थाना जैतहरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश।
जप्त सामग्री:-

  1. 100 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 25,12,500 रूपये।
    02.मारूति स्विफ्ट डिजायर कार कीमती लगभग 2,00,000 रूपये।