Vacation Workout: छुट्टियों में वजन बढ़ने का सता रहा है डर, तो ऐसे बर्न कर सकते हैं कैलोरी….

Vacation Workout: छुट्टियों में वजन बढ़ने का सता रहा है डर, तो ऐसे बर्न कर सकते हैं कैलोरी….

May 23, 2023 Off By NN Express

Vacation Workout: ‘गर्मी की छुट्टी’ मतलब घूमना। ये मौसम शुरू होते ही हर कोई नई नई जगहों को एक्सप्लोर करने निकल पड़ता है। कोई एडवेंचर के लिए, तो कोई सुकून के लिए। कुछ लोग छुट्टी पर जाते ही इसलिए हैं ताकि उन्हें कुछ न करना हो और हलचल भरे जीवन से दूर केवल सारा दिन आराम करते हुए बिताएं।

लेकिन ऐसा करने से पहले आपको यह भी सोचना चाहिए कि छुट्टी के दौरान बढ़े हुए वजन को बाद में कम करना एक मुश्किल काम हो सकता है। इसलिए वैकेशन के दौरान अपने फिटनेस से कोई कोताही न बरतें। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही एक्सरसाइजेस के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने वैकेशन के दौरान भी फिट रह सकेंगे और वापस लौटने के बाद आपको बढ़े हुए वजन से स्ट्रगल नहीं करना होगा।

फिटनेस ट्रेनर श्वेतांबरी शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हॉलीडे वर्कआउट के बारे में गाइड करती नजर आ रही हैं। इस एक्सरसाइज को करने से मसल्स को बिल्ड करने और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी। तो चलिए देखते हैं इस वर्कआउट को कैसे करना है।

क्लिप में श्वेता 2 तरह के एक्सरसाइजेस करती हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने और उसके संतुलन में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करता है। हर एक्सरसाइज को तीन सेट में करना है।

पहली एक्सरसाइज

20 एयर स्क्वॉट्स

एयर स्क्वॉट्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो शरीर को मजबूत बनाने और उसके संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एक्सरसाइज ग्लूट्स, क्वाड्स, जांघों और हैमस्ट्रिंग को टारगेट करती है। ये एक्सरसाइज कोर को मजबूत करने में भी मदद करती है।

20 इंक्लाइन क्लाइंबर

इंक्लाइन क्लाइंबिंग भी कोर स्ट्रेंथ को बनाए रखने के लिए अच्छा वर्कआउट है, जो पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद है।

100 हाई नीज

शरीर के निचले हिस्से की सहनशक्ति और स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए ये एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है। इससे कैलोरी बर्न करने, को-ऑर्डिनेश बढ़ाने और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इससे कार्डियोवैस्कुलर की सहनशक्ति में भी सुधार होता है।

दूसरी एक्सरसाइज

इसमें भी तीन तरह की एक्सरसाइज शामिल है, जो शरीर के निचले हिस्से और पेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं। श्वेता इन्हें भी कम से कम तीन सेट करने की सलाह देती हैं।

20 ट्राइसेप्स डिप

ट्राइसेप डिप्स आपके ट्राइसेप्स की तीनों मांसपेशियों पर काम करता है और आपके ऊपरी शरीर को टोन करने में मदद करता है। इसके अलावा ये बाहों, कंधों और छाती को स्ट्रेंथ देने में मदद करता है।

20 बुल्गेरियन स्प्लिट स्क्वॉट

यह शरीर के निचले हिस्से की कसरत है, जो पैर की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करती है। इसमें क्वॉड्स, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स शामिल हैं।

100 जंपिंग जैक

वजन घटाने के लिए ये सबसे अच्छे वर्कआउट्स में से एक है। जंपिंग जैक एक ऐसा व्यायाम है, जो बेली फैट बर्न करने में काफी मददगार है। इसके अलावा हाथों और पैरों को भी मोटा होने से छुटकारा दिलाता है। यह मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है जो आपको बहुत सारी कैलोरी बर्न करने में मदद करके फैट बर्न करने और वजन कम करने में मदद करता है। तो आप अगली बार जब अपना वैकेशन प्लान करें, तो श्वेतांबरी के इन टिप्स को जरूर याद रखें।